मामूली विवाद में जमकर चले ईंट - पत्थर
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 19 Jan 2026 9:28 PM
महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या-3 के नोनीयाडीह पर रविवार की रात्रि दो पक्षों के बीच मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर ईट पत्थर चले.दोनों पक्षों में सुबह से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.दोनों पक्षों की ओर से चल रहे ईट-पत्थर के दौरान मुहल्ला में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई थी.
प्रतिनिधि,महाराजगंज. महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या-3 के नोनीयाडीह पर रविवार की रात्रि दो पक्षों के बीच मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर ईट पत्थर चले.दोनों पक्षों में सुबह से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.दोनों पक्षों की ओर से चल रहे ईट-पत्थर के दौरान मुहल्ला में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई थी. घटना कि सुचना मिलते ही एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,सीओ जितेन्द्र कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.लोगों ने बताया कि पसनौली गगन के युवकों एंव नोनीयाडीह के युवकों के बीच किसी बात को ले मामूली विवाद हुआ था.उसके बाद मामला शांत हो गया. फिर दो घंटा बाद पसनौली गगन के दस से प 15 युवक ईट पत्थर, पिस्टल से लैस होकर नोनीयाडीह मुहल्ले में आकर जमकर ईट पत्थर की फेकने करने लगे.इसके जबाव में नोनीयाडीह मुहल्ले के युवकों ने भी ईट-पत्थर चलाई. घटना के दौरान जो भी लोग सड़क पर खड़े थे वे भागने लगे. अगल बगल के घर की महिलाएं अपने अपने दरवाजे बंद कर लिये. एसडीपीओ अमन ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है.वही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है.एसडीपीओ ने कहा कि घटना में जो भी दोषी है वे बख्शे नहीं जायेगे.आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










