अचेत हो कर गिरा बाइक सवार युवक, मौत

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 26 Apr 2025 10:13 PM

विज्ञापन

मुख्यालय के ब्लॉक गेट के सामने शनिवार की दोपहर एक बाइक सवार युवक अचानक सड़क किनारे गिर कर अचेत पड़ गया. आसपास के लोगो ने युवक को उठा कर बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ राकेश कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतपुर. मुख्यालय के ब्लॉक गेट के सामने शनिवार की दोपहर एक बाइक सवार युवक अचानक सड़क किनारे गिर कर अचेत पड़ गया. आसपास के लोगो ने युवक को उठा कर बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ राकेश कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसी दौरान मृतक के परिजन व ग्रामीण बसंतपुर सीएचसी पहुंचे. मृतक बसंतपुर थाना क्षेत्र के खेढ़वां के बच्चालाल राम का पुत्र सरोज राम (27) था. वह अपनी दूधमूही बच्ची का इलाज कराने मां के साथ बाइक से बसंतपुर आ रहा था. बसंतपुर आने के दौरान रास्ते में उसकी बाइक खराब हो गयी. उसके बाद वह अपनी मां व दूधमूही बच्ची को धीरे धीरे पैदल आने की बात कह बाइक को धकेल कर बसंतपुर की तरफ आने लगा. जैसे ही वह ब्लॉक गेट पर कर एनएच 227 ए पर चढ़ने ही वाला था की वह सड़क किनारे गिर कर अचेत पड़ गया. अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन