ePaper

मैट्रिक की कॉपियों का दो मार्च से मूल्यांकन

Updated at : 25 Feb 2026 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक  की कॉपियों का दो मार्च से मूल्यांकन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है. जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के लिए छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं. इनमें जेडए इस्लामियां पीजी कालेज, डीएवी हाईस्कूल, डीएवी हाइस्कूल पार्ट-2, वीएम हाईस्कूल पार्ट-1 व पार्ट टू तथा राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय शामिल हैं. वहीं मैट्रिक परीक्षा के कापियों के लिए भी छह केंद्र निर्धारित किए गए हैं. इसमें इस्लामियां हाइस्कूल, डीएवी मध्य विद्यालय, दाउद मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय, आर्य कन्या उच्च विद्यालय, ब्रजकिशोर उच्च विद्यालय तथा जीडीके हाईस्कूल रसीदचक मठिया शामिल है. इधर मूल्यांकन को लेकर परीक्षक की सूची जारी करते हुए मूल्यांकन केंद्र निदेशक व सुपरवाइजर की भी नियुक्ति कर दी गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी केंद्र निदेशकों को मूल्यांकन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं.परीक्षा की कापियों की जांच निष्पक्ष और कदाचारमुक्त हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. डीइओ ने निर्देश दिया है कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तय समय में पूरी हो, ताकि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें. मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे. परीक्षकों और सह परीक्षकों को मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं होगी. बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई है. केंद्र निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण माहौल में हो. बताते चलें कि इंटरमीडिएट परीक्षा के कॉपियों की जांच 27 फरवरी से 10 मार्च तक व मैट्रिक की कॉपियों का मल्यांकन 2 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगी.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन