फर्नीचर खरीदने आये युवक को अपराधियों ने मारी गोली

Updated at : 07 Apr 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
फर्नीचर खरीदने आये युवक को अपराधियों ने मारी गोली

थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के सरेया रत्ना निवासी पवन कुमार और दीपक कुमार बाइक से फर्नीचर खरीदने भगवानपुर हाट आए थे. इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनका पीछा किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के सरेया रत्ना निवासी पवन कुमार और दीपक कुमार बाइक से फर्नीचर खरीदने भगवानपुर हाट आए थे. इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनका पीछा किया. बताया जाता है कि बहियारा चंवर के पास अपराधियों ने पवन कुमार को घेर लिया और उनका मोबाइल व ब्रासलेट छीन लिया. इसके बाद जब उसने रुपये छीनने का विरोध किया, तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली पवन कुमार के पेट को चीरते हुए आर-पार हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसके साथी दीपक कुमार ने गमछे से खून रोकने का प्रयास करते हुए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, घायल पवन कुमार फर्नीचर खरीद-बिक्री का काम करता है और इसी सिलसिले में बाजार आया था. वहीं, जिस युवक के साथ वह आया था, उसे पहले इशुआपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था और वह सोमवार को ही जमानत पर बाहर आया था. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ महाराजगंज अमन, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, पीएसआई सुनील कुमार, छपीत कुमार चौबे व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए. पुलिस ने बहियारा चंवर में आसपास पशु चरा रहे लोगों से पूछताछ की, जहां दो स्थानों पर खून के धब्बे मिले, लेकिन कारतूस का खोखा बरामद नहीं हो सका. पुलिस को आशंका है कि घटना किसी अन्य स्थान पर हुई है और भागने के दौरान खून गिरा है. वहीं, अपराधी भागते समय सोंधानी पाठशाला के पास एक पुरानी बाइक छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. मामले की छानबीन जारी है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन