ePaper

भूकंप सुरक्षा पर मॉक ड्रिल आज, सभी तैयारियां पूरी

Updated at : 25 Feb 2026 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
भूकंप सुरक्षा पर मॉक ड्रिल आज, सभी तैयारियां पूरी

भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले में गुरुवार को सुबह आठ बजे से व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले में गुरुवार को सुबह आठ बजे से व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रैय ने बताया कि मॉक ड्रिल के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.बुधवार को प्राधिकरण के वरीय अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से “टेबल टॉक” के तहत जिले के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.इस दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय, संचार व्यवस्था और विभिन्न विभागों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई. मॉक ड्रिल के तहत कुल सात चयनित स्थानों पर लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा. इनमें राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय सिवान, सदर अस्पताल सिवान, बियाडा परिसर हरदिया मोड़, डीआरसीसी सीवान, ऑफिसर्स कॉलोनी सीवान, महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर तथा प्रकाश पेट्रोल पंप शामिल हैं. इन सभी स्थलों पर आपदा की काल्पनिक स्थिति बनाकर राहत एवं बचाव दल अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन करेंगे.इसके अतिरिक्त गांधी मैदान में स्टेजिंग एरिया एवं राहत कैंप बनाया जाएगा, जबकि अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित रहेगा. जहां से पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की जाएगी.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन