अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 13 Mar 2026 9:49 PM
बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावलहाता गांव के समीप सड़क दुर्घटना में शुक्रवार की दोपहर एक युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान वैशाली जिले के बालापुर बन्थु निवासी मोहन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई.
प्रतिनिधि,सीवान. बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावलहाता गांव के समीप सड़क दुर्घटना में शुक्रवार की दोपहर एक युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान वैशाली जिले के बालापुर बन्थु निवासी मोहन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि दीपक सीवान में बेकरी की दुकान पर काम करता था.वह चॉकलेट देने के लिए सीवान से बड़हरिया स्थित दुकान पर गया हुआ था. जहां चॉकलेट की डिलिवरी देने के बाद वह वापस मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ वेकरी दुकान पर जा रहा था. रास्ते मे ही था जहां सीवान लकड़ी मुख्यमार्ग स्थित सावलहाता गांव के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने उसके बाइक में ठोकर मार दी.जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोग कुछ समझ पाते कि चालक वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने दीपक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को थी, जहां संध्या में परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. वाहन की तलाश में जुटी पुलिस इधर घटना के बाद वहां चालक मौके से फ़रार हो गया.जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की.वही वाहन की पहचान करने के लिए पुलिस आस पास में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं. बोले थानाध्यक्ष मौत की सूचना मिली हैं, मामले की जांच की जा रही हैं आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी छोटन कुमार,थानाध्यक्ष, बड़हरिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










