ePaper

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Updated at : 08 Mar 2026 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जमुनागढ़ के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया. कि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई .मृतक की पहचान जामो थाना क्षेत्र के गंगा हाता निवासी दूधनाथ राम के 30 वर्षीय पुत्र राजकिशोर कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जमुनागढ़ के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया. कि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई .मृतक की पहचान जामो थाना क्षेत्र के गंगा हाता निवासी दूधनाथ राम के 30 वर्षीय पुत्र राजकिशोर कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया परिजनों ने बताया कि राजकिशोर कुमार अपने ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गांव गए हुए थे. रविवार को वह बाइक से अपने घर जामो लौट रहे थे. इसी दौरान बड़हरिया थाना क्षेत्र के जमुनागढ़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए बड़हरिया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम द्वारा घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया था. वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई. परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन