Bihar Train News: सीवान से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, 16 फरवरी तक नहीं चलेगी सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी

Updated at : 01 Feb 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
siwan passenger train news

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: सीवान से चलने वाली कई रद्द ट्रेनों की अवधि फरवरी मध्य तक बढ़ा दी गई है. जिससे रोजाना सफर करने वाले कर्मचारी और छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से खास अपील की है.

विज्ञापन

Bihar Train News: सीवान से चलने वाली रद्द की गईं कई सवारी गाड़ियों की अवधि अब और बढ़ा दी गई है. इस फैसले का सीधा असर उन हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है. जो रोजाना नौकरी, व्यवसाय, पढ़ाई या अन्य जरूरी कामों के लिए रेल सेवा पर निर्भर हैं. खासकर रोज यात्रा करने वाले कर्मचारी और छात्र सबसे अधिक परेशान नजर आ रहे हैं.

वाराणसी रेल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सीवान से चलने वाली कुल चार सवारी गाड़ियों को फरवरी माह के मध्य तक निरस्त रखने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि 02 फरवरी से 16 फरवरी तक 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी रद्द रहेगी. जबकि 01 फरवरी से 15 फरवरी तक 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी का परिचालन नहीं होगा.

समस्तीपुर-सीवान सवारी गाड़ी भी 16 फरवरी तक रद्द

इसके अलावा 55122 सीवान-समस्तीपुर सवारी गाड़ी और 55121 समस्तीपुर-सीवान सवारी गाड़ी भी 02 से 16 फरवरी तक निरस्त रहेंगी. रेलवे प्रशासन के अनुसार संसाधनों के समायोजन और परिचालनिक कारणों के चलते यह कदम उठाया गया है.

ट्रेनों के रद्द होने से सीवान, गोरखपुर और समस्तीपुर रेलखंड पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई कर्मचारी समय पर अपने दफ्तर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं छात्र अपनी कक्षाओं और परीक्षाओं के लिए निजी साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं.

यात्रियों ने क्या कहा?

यात्रियों का कहना है कि बस या निजी वाहन से सफर करने पर न केवल अतिरिक्त समय लगता है, बल्कि किराए में भी जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है. खासतौर पर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद परेशान करने वाली बन गई है.

रेलवे की अपील- यात्रा से पहले ले लें ट्रेनों की जानकारी

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि या तो जल्द रद्द ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए या फिर वैकल्पिक सवारी गाड़ियों की व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. फिलहाल रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करें.

Also Read: बिहार में तिलक से पहले एक ही घर से उठी 4 अर्थी, सड़क हादसे में गई 10 लोगों की जान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन