स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार देश में नंबर वन की स्थिति में : मंगल

सूबे स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडेय शनिवार को सीवान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी.मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सीवान के बेटे को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है और यह उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने दावा किया कि आज बिहार स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में नंबर वन की स्थिति में है.
प्रतिनिधि,सीवान. सूबे स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडेय शनिवार को सीवान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी.मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सीवान के बेटे को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है और यह उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने दावा किया कि आज बिहार स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में नंबर वन की स्थिति में है. सरकारी अस्पतालों में दवा उपलब्धता के मामले में बिहार पूरे देश में शीर्ष स्थान पर है. उन्होंने बताया कि पटना स्थित पीएमसीएच में 5462 बेड का विशाल अस्पताल निर्माणाधीन है, जो देश का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल होगा. इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 5006 एएनएम की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, जिसकी तैयारी राज्य स्वास्थ्य समिति कर रही है.मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य को मलेरिया और फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. उन्होंने जानकारी दी कि राज्य के 34 जिलों के 397 प्रखंडों में 10 से 27 फरवरी तक एमडीए अभियान चलाया जाएगा इसके तहत 11 फरवरी को मेगा डे के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें एक ही दिन में एक करोड़ लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. वर्तमान में राज्य में 1.58 लाख फाइलेरिया मरीज चिह्नित किए गए हैं.उन्होंने बताया कि इस अभियान में आशा घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी, वहीं जीविका दीदियां जन-जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाएंगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय पांडे, रिजवान अहमद, देवेंद्र गुप्ता, मुकेश सिंह कुशवाहा, रामाधार तिवारी, नीरज पटेल, मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




