सीवान में मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Author Pankaj Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो. छात्राओं को जागरूक करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

छात्राओं को जागरूक करती पुलिस

मानव व्यापार और बाल तस्करी के खिलाफ सीवान पुलिस ने स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया है। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी के विभिन्न रूपों और बचाव के उपायों से अवगत कराना है।

विज्ञापन

सीवान: मानव व्यापार और बाल तस्करी की रोकथाम के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के नेतृत्व में मानव व्यापार निरोधक इकाई (एएचटीयू) ने जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया. अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आम लोगों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक करना तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना था.

मानव तस्करी के तरीकों से कराया अवगत

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी के विभिन्न रूपों, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, झूठे रोजगार के प्रलोभन और साइबर माध्यम से होने वाली ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नौकरी, पढ़ाई या बेहतर जीवन का लालच देकर लोगों को मानव तस्करी और धोखाधड़ी का शिकार बनाया जाता है.

संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें सूचना

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि समय पर मिली जानकारी से कई गंभीर घटनाओं को रोका जा सकता है.

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने पौधारोपण भी किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने बताया कि जिले में मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या पर प्रभावी रोक लगाने और लोगों को जागरूक बनाने के लिए आगे भी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन
Pankaj Kumar

लेखक के बारे में

By Pankaj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन