दुर्घटना में पशुपालन विभाग का ड्राइवर घायल
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 21 Jan 2026 9:57 PM
छपरा सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर कोडारी खुर्द गांव के समीप दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में पशुपालन विभाग के एम्बुलेंस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर अमर कुमार गुप्ता ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
प्रतिनिधि दरौंदा. छपरा सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर कोडारी खुर्द गांव के समीप दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में पशुपालन विभाग के एम्बुलेंस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर अमर कुमार गुप्ता ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग के एम्बुलेंस ड्राइवर में शाम में ड्यूटी के समाप्ति के अपने घर सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के दौलतपुर अपने गांव जा रहा था. वह कोडारी खुर्द गांव के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बाइक से जा टकराया. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हो गया. 24 घंटे में चोरी गयी बाइक बरामद गुठनी. मंगलवार को थाना क्षेत्र के केनरा बैंक शाखा के सामने से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर ली है. बताते चले कि मंगलवार को दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर खुर्द गांव निवासी मुकेश चौहान की मोटरसाइकिल चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने असांव थाना क्षेत्र के झिल्ली पोखरा के समीप चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है. फिलहाल चोरी में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










