लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने दिखाई सख्ती

बसंतपुर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा किये गये लॉकडाउन के दौरान गुरुवार की शाम मुख्यालय में बेवजह घूम रहे लोगों पर प्रशासन सख्ती से पेश आया. गुरुवार की शाम में बीडीओ म आशिफ, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, सीओ मालती कुमारी, एसआइ अखिलेश कुमार सिंह ने पुलिस बलों के साथ मुख्यालय के […]
बसंतपुर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा किये गये लॉकडाउन के दौरान गुरुवार की शाम मुख्यालय में बेवजह घूम रहे लोगों पर प्रशासन सख्ती से पेश आया. गुरुवार की शाम में बीडीओ म आशिफ, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, सीओ मालती कुमारी, एसआइ अखिलेश कुमार सिंह ने पुलिस बलों के साथ मुख्यालय के हर चौक-चौराहों पर गश्त लगाया.
साथ ही सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को अपने घर वापस भेजते हुए घर मे ही रहने की सलाह दी. उसके बाद सब्जी मंडी में रोजना सुबह व शाम में जुट रही भीड़ को देखते हुए सब्जी विक्रेताओं से दुकान ब्लॉक गेट के पास लगाने का सख्त निर्देश दिया. ताकि सोशल डिस्टेन्सिंग बना रहे. उसके बाद अधिकारियों की टीम कन्हौली, शहरकोला, जानकीनगर, खोड़ीपाकड आदि बाजारों में गयी व लॉकडाउन का अक्षरशः पालन करने के लिए सख्ती दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










