ePaper

अनियमितता की एडीएम आज करेंगे सुनवायी

Updated at : 24 Nov 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
अनियमितता की एडीएम आज करेंगे सुनवायी

नगर परिषद में नगरपालिका अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अनियमितता की शिकायत को लेकर मंगलवार को एडीएम के समक्ष दोनों पक्ष अपनी बात रखेंगे.जिसके तहत नगर परिषद अध्यक्ष सेम्पी देवी की उपस्थिति में वार्ड पार्षद चमन आरा को अपनी शिकायतों को तथ्य के साथ रखना है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.नगर परिषद में नगरपालिका अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अनियमितता की शिकायत को लेकर मंगलवार को एडीएम के समक्ष दोनों पक्ष अपनी बात रखेंगे.जिसके तहत नगर परिषद अध्यक्ष सेम्पी देवी की उपस्थिति में वार्ड पार्षद चमन आरा को अपनी शिकायतों को तथ्य के साथ रखना है.दोनों पक्षों को सुनने के बाद रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष रखी जायेगी.जिसके आधार पर आयोग के तरह से 27 नवंबर को सुनवायी की तिथि तय की गयी है. मालूम हो कि शहर के शेख मोहल्ला वार्ड नंबर 32 की पार्षद चमन आरा ने राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष अध्यक्ष सेम्पी गुप्ता के खिलाफ नगरपालिका अधिनियमों का उल्लंघन करते हुए कार्यों में घोर अनियमितता के आरोप लगाये है.दर्जनभर शिकायती विंदुओं को संज्ञान लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पदाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी.इसी क्रम में एडीएम के कार्यालय में मंगलवार को दिन ग्यारह बजे दोनों पक्षों को उपस्थित होने के लिये नोटिस जारी की गयी है.इसकी पुष्टि करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि इस संबंध में नोटिस मिली है.निर्वाचन आयोग व जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में समुचित कार्रवायी की जायेगी.उधर चमन आरा ने कहा कि एडीएम के समक्ष उपस्थिति के लिये तय तिथि के एक दिन पूर्व नोटिस मिली है.ऐसे में समयाभाव के कारण उपस्थित होना संभव नहीं हो पा रहा है.अपना पक्ष रखने के लिये एक सप्ताह का समय देने की हमने जिला पदाधिकारी व निर्वाचन आयोग से मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन