भूमि विवाद में युवक के पैर व हाथ में मारी गोली
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 17 Jan 2026 10:11 PM
जीबी नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा में शनिवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गयी. बताया जाता हैं कि कर्णपुरा निवासी वर्मा यादव के पुत्र मनीष कुमार यादव सुबह में शौच करने के लिए खेत की तरफ गया था. जहां पर पहले से बैठे गांव के ही रविन्द्र यादव के पुत्र रौनित कुमार यादव और ओसिहर सिंह तथा एक अन्य ने उसके साथ मारपीट करने लगे.
प्रतिनिधि, तरवारा. जीबी नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा में शनिवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गयी. बताया जाता हैं कि कर्णपुरा निवासी वर्मा यादव के पुत्र मनीष कुमार यादव सुबह में शौच करने के लिए खेत की तरफ गया था. जहां पर पहले से बैठे गांव के ही रविन्द्र यादव के पुत्र रौनित कुमार यादव और ओसिहर सिंह तथा एक अन्य ने उसके साथ मारपीट करने लगे. इसी बीच दहशत पैदा करने की नीयत से फायरिंग दी गई. जिसमें एक गोली मनीष यादव जांघ में तथा दूसरी गोली हाथ मे लग गई. जिससे वह घायल होकर वहीं पर गिर गया. गोली चलने की आवाज सुन कर ग्रामीणों मे अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं. जानकारी के मुताबिक घायल मनीष कुमार यादव और ओसिहर सिंह के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है. विवाद को लेकर स्थानीय थाना के द्वारा आवेदन के आलोक में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पुलिस घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि घायल के फर्द बयान के आलोक में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है जल्द ही सभी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण- इधर इस घटना के बाद एसपी पूरन कुमार झा और सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. जहां उन्होंने घटना के संबंध में लोगों से जानकारी ली और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिया. . दो लोगों को पुलिस ने दबोचा पूछताछ जारी- घटना के बाद घायल को इलाज कराने के साथ ही दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं. पुलिस की माने तो हिरासत में लिए गये दोनों लोगों ने ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. मामले की जांच के साथ साथ उनसे पूछताछ की जा रही हैं. बोले एसपी- भूमि विवाद में एक युवक को गोली लगी है, मामले की जांच की जा रही है. जिसमें दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पूरन कुमार झा, एसपी, सीवान
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










