ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 30 Apr 2025 8:51 PM
पचरुखी स्टेशन के बीच मंगलवार की रात्रि लगभग नौ बजे एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई. मृत युवक की पहचान मिराज आलम के रूप में हुई है जो महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गौर निवासी साहवान अली का पुत्र था.
प्रतिनिधि,सीवान.सीवान-पचरुखी स्टेशन के बीच मंगलवार की रात्रि लगभग नौ बजे एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई. मृत युवक की पहचान मिराज आलम के रूप में हुई है जो महाराजगंज थाना कत्र के सिकंदरपुर गौर निवासी साहवान अली का पुत्र था. आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर सहायक उपनिरीक्षक छोटेलाल सिंह यादव एवं सराय थाने के उप निरीक्षक विजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक के पास से बरामद मोबाइल से उसकी पहचान हुई.उन्होंने बताया कि सराय थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल चली गई.इस घटना के कारण लगभग आधे घंटे तक एक मालगाड़ी सीवान जंक्शन पर खड़ी रही. अधेड़ के साथ मारपीट करने पर युवक पर केस प्रतिनिधि,दरौंदा.थाना क्षेत्र के बैदापुर गांव में अधेड़ की पिटाई कर दिए जाने के मामले में एक युवक पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है. इस संबंध में बैदापुर गांव निवासी मैसजाद हुसैन ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि मैं खेत में जा रहा था. इस बीच गांव के ही अमित कुमार साह नाम का युवक मुझे रोक कर गाली देने लगा इसका विरोध किया तो उक्त युवक ने मारपीट कर मुझे घायल कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










