स्कॉर्पियो से 71 कार्टन शराब बरामद

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 26 Apr 2025 10:25 PM

विज्ञापन

सराय थाना क्षेत्र के अफ़राद मोड़ से शुक्रवार की रात शराब सहित गाड़ी को पुलिस ने जप्त कर लिया. इस मामले में सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर बैशाखी मोड़ पर आने जाने वाले सभी वाहनों को रोक-टोक किया जा रहा था. इसी दौरान दो वाहन पुलिस को देख तेज़ रफ्तार में बसंतपुर के तरफ भागने लगी. पुलिस बल के सहयोग से गाड़ी का पीछा किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. सराय थाना क्षेत्र के अफ़राद मोड़ से शुक्रवार की रात शराब सहित गाड़ी को पुलिस ने जप्त कर लिया. इस मामले में सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर बैशाखी मोड़ पर आने जाने वाले सभी वाहनों को रोक-टोक किया जा रहा था. इसी दौरान दो वाहन पुलिस को देख तेज़ रफ्तार में बसंतपुर के तरफ भागने लगी. पुलिस बल के सहयोग से गाड़ी का पीछा किया गया. अफ़राद मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खंभे में टकरा गई. जिससे एक गाड़ी को तो पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा चार पहिया वाहन गोरेयाकोठी के तरफ फरार हो गया. तलाशी के दौरान गाड़ी से 71 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया और दो स्मार्टफोन ,एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार तस्कर मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी श्याम पांडेय है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार धंधेबाज ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोहनपुर से मैरवा बॉर्डर होते हुए गोरियाकोठी निवासी प्रदीप मिश्रा के यहां शराब पहुंचाना था. शराब से भरी गाड़ी के आगे आगे लाइनर भी अपने गाड़ी से चल रहे थे. पुलिस ने लाइनर को भी पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अंधेरा होने की वजह से गाड़ी लेकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन