सीवान में शहीद सैप जवान के घर भीषण डकैती

Updated at : 13 Dec 2015 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
सीवान में शहीद सैप जवान के घर भीषण डकैती

दरौंदा / सीवान: थाना क्षेत्र के सवान विग्रह गांव में शहीद सैप जवान कपिलेश्वरनाथ सिंह के घर शनिवार की रात डकैतों ने धावा बोला और परिजनों को बंधक बना कर करीब पांच लाख की संपति लूट ली. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात करीब 1़ 30 बजे दर्जन भर डकैत […]

विज्ञापन

दरौंदा / सीवान: थाना क्षेत्र के सवान विग्रह गांव में शहीद सैप जवान कपिलेश्वरनाथ सिंह के घर शनिवार की रात डकैतों ने धावा बोला और परिजनों को बंधक बना कर करीब पांच लाख की संपति लूट ली. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात करीब 1़ 30 बजे दर्जन भर डकैत हथियारों से लैस होकर सवान विग्रह निवासी शहीद कपिलेश्वर सिंह के घर में छत के सहारे आंगन में उतरे और अंदर का दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गये तथा हथियार के बल पर परिजनों को बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर घंटों लूटपाट की.

लूटपाटमें गहने, कपड़े, नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति लूट ली़ करीब एक घंटे तक लूटपाट के बाद घर के सभी छह मोबाइल अपने साथ लेकर दक्षिण दिशा की ओर चले गये. परिजनों ने बताया कि सभी डकैत अपना मुंह बांधे हुए थे़ उनकी उम्र 25 से 35 के बीच थी़ डकैतों द्वारा छोड़े गये सामान पकवलिया भवानी मोड़ के पास ग्रामीणों को मिले.

परिजनों की सूचना पर दरौंदा थानाध्यक्ष सुनील कुमार , इंस्पेक्टर महाराजगंज नंदू शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे़ डकैतों ने शहीद कपिलेश्वर नाथ सिंह के घर को एकांत व कम सदस्य वाले परिवार को देख कर चुना. परिवार में शहीद की विधवा अनिता देवी, दो पुत्र व एक पुत्री है़ं थानाध्यक्ष ने बताया कि डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़ बहुत जल्द की इस मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन