ePaper

सरस्वती पूजा को लेकर 65 डीजे जब्त

Updated at : 20 Jan 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा को लेकर 65 डीजे जब्त

जिले में बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) के अवसर पर शांति, कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. जिला दंडाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के आदेश पर 23 से 28 जनवरी तक पूरे जिले में डीजे युक्त वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर विभिन्न थानों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं. जिसमे भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र से 30, लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र से 20, चैनपुर थाना क्षेत्र से 07 और जामो बाजार थाना क्षेत्र से 04 डीजे यानी इस कार्रवाई में 63 डीजे सेट जब्त किए गए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. जिले में बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) के अवसर पर शांति, कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. जिला दंडाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के आदेश पर 23 से 28 जनवरी तक पूरे जिले में डीजे युक्त वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर विभिन्न थानों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं. जिसमे भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र से 30, लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र से 20, चैनपुर थाना क्षेत्र से 07 और जामो बाजार थाना क्षेत्र से 04 डीजे यानी इस कार्रवाई में 63 डीजे सेट जब्त किए गए. जिला प्रशासन का कहना है कि यह कदम उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए उठाया गया है. तेज ध्वनि से होने वाली परेशानी, विशेषकर छात्राओं और बुजुर्गों के लिए, को रोकने के साथ ही संभावित विवादों से बचाव का उद्देश्य है. कई थानों में शांति समितियों की बैठकें आयोजित की गईं, जहां पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी पूजा पंडाल या जुलूस में डीजे, ऑर्केस्ट्रा या तेज स्पीकर का उपयोग नहीं किया जाएगा. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. अन्य थाना क्षेत्रो में भी डीजे संचालकों की तैयार हैं सूची- बताया जाता है कि बसंत पंचमी को देखते हुए चार थाना क्षेत्र के डीजे संचालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है. वहीं अन्य थाना क्षेत्र के डीजे संचालकों की भी सूची पुलिस द्वारा बना ली गई है और उनके ऊपर भी कार्रवाई करते हुए डीजे को जप्त कर लिया जाएगा ,ताकि जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन