4126 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी दारोगा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 18 Jan 2026 9:45 PM

विज्ञापन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में आयोजित दारोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन 4126 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा छोड़ दी. प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 15 केंद्रों पर कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं स्वच्छ वातावरण में परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक ली गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में आयोजित दारोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन 4126 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा छोड़ दी. प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 15 केंद्रों पर कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं स्वच्छ वातावरण में परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक ली गई.किसी भी केंद्र से परीक्षा में कदाचार की कोई सूचना नहीं है. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला. निर्धारित समयानुसार सभी अभ्यर्थियों की गहनतापूर्वक जांच पड़ताल के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया. इस दौरान पुरूष अभ्यर्थियों की वीक्षकों एवं महिला अभ्यर्थियों की महिला वीक्षकों व महिला जवानों द्वारा जांच की गई. जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में 7728 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना था. इसमें 5620 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2108 ने परीक्षा छोड़ दी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में कुल आवंटित 7728 अभ्यर्थियों में से 5710 उपस्थित रहे, जबकि 2018 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिला नियंत्रण का मिली जानकारी के अनुसार एक भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन