ePaper

25 जुलाई से होगी स्नातक के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

Updated at : 16 Jul 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
25 जुलाई से होगी स्नातक के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

सीवान. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 19 से 22 जुलाई तक होनेवाली शिक्षक नियुक्ति की टीआरई-3 परीक्षा को लेकर जयप्रकाश विश्वविद्यालय की स्नातक सीबीसीएस सत्र 2023-27 प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है. अब यह परीक्षा 20 जुलाई की जगह 25 जुलाई से प्रारंभ होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, सीवान. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 19 से 22 जुलाई तक होनेवाली शिक्षक नियुक्ति की टीआरई-3 परीक्षा को लेकर जयप्रकाश विश्वविद्यालय की स्नातक सीबीसीएस सत्र 2023-27 प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है. अब यह परीक्षा 20 जुलाई की जगह 25 जुलाई से प्रारंभ होगी. दोनों परीक्षाओं में बड़ी संख्या में भाग लेनेवाले अभ्यर्थियों एवं कुछ छात्र संगठनों द्वारा विश्वविद्यालय में आवेदन देकर दोनों परीक्षाओं की तिथि समान रहने की बात बताते हुए स्नातक परीक्षा की तिथि कुछ दिन बढा देने का अनुरोध किया गया था. इसपर संज्ञान लेते हुए कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई द्वारा छात्रहित में स्नातक सीबीसीएस सत्र 2023-27 के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा 20 जुलाई की जगह 25 जुलाई से प्रारंभ करने का निर्देश दिया है. इस निर्देश के आलोक में परीक्षा नियंत्रक डॉ दिलीप कुमार द्वारा संशोधित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि टीआरई-3 परीक्षा में, जिसमें स्नातक के परीक्षार्थी, डीएलएड किया है, वे भी शामिल होने वाले हैं. 25 से 31 जुलाई तक चलेगी परीक्षा- अब नए परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातक (सीबीसीएस) सत्र 2023-27 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 25 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 जुलाई को संपन्न होगी. 1 अगस्त से शुरू होगी प्रायोगिक परीक्षा- इसके साथ ही प्रायोगिक परीक्षा 1 अगस्त से प्रारंभ होंगी तथा 6 अगस्त तक चलेंगी. कुलपति के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक द्वारा सभी प्राचार्यों तथा केंद्राधीक्षक को एतत्संबंधी दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि 8 अगस्त तक सभी प्रायोगिक परीक्षाओं के मार्क्स और परीक्षार्थियों की उपस्थिति पंजी निश्चित रूप से विश्वविद्यालय में जमा करा दें. विश्वविद्यालय ने सेंटर लिस्ट किया जारी- जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातक (सीबीसीएस) परीक्षा 2023-27 के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का सेंटर लिस्ट भी जारी कर दिया है. कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत सारण, सीवान एवं गोपालगंज जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सारण के राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, जगलाल चौधरी कॉलेज, जेपीएम कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज, यदुनंदन महाविद्यालय, दिघवारा, पीआर कॉलेज सोनपुर तथा पीएन कॉलेज परसा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं सीवान में डीएवी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज तथा जेडए इस्लामिया कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. जबकि गोपालगंज में कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज तथा गोपेश्वर कॉलेज हथुआ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन