37 पैक्स में वोटिंग के लिए 146 मतदान केंद्र

Updated at : 10 Mar 2026 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
37 पैक्स में वोटिंग के लिए 146 मतदान केंद्र

पैक्स के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. जिले के 37 पैक्स में 18 मार्च को होने वाले मतदान के लिए कुल 146 केंद्र बनाए गए हैं. जहां 93 हजार 76 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. पैक्स के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. जिले के 37 पैक्स में 18 मार्च को होने वाले मतदान के लिए कुल 146 केंद्र बनाए गए हैं. जहां 93 हजार 76 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 11 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थियों को नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा. इसी दिन चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया जाएगा. इसके बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज करेंगे और मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे. 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी. प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. जिले के विभिन्न प्रखंडों में पैक्स चुनाव के लिए मतदान केंद्र और मतदाताओं की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है. सिसवन प्रखंड के चार पैक्स के लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8575 मतदाता वोट डालेंगे. दरौली प्रखंड के एक पैक्स के लिए छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4081 मतदाता मतदान करेंगे. मैरवा प्रखंड के एक पैक्स के लिए चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2629 मतदाता वोट डालेंगे.इसी तरह दरौंदा प्रखंड के एक पैक्स के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1221 मतदाता मतदान करेंगे. नौतन प्रखंड के एक पैक्स के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 3000 मतदाता वोट करेंगे. बसंतपुर प्रखंड के चार पैक्सों के लिए 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16999 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. भगवानपुर हाट प्रखंड के एक पैक्स के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2021 मतदाता वोट डालेंगे. सीवान सदर प्रखंड के एक पैक्स के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं और यहां 3044 मतदाता मतदान करेंगे. गोरेयाकोठी प्रखंड के एक पैक्स के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1871 मतदाता वोट करेंगे. हुसैनगंज प्रखंड के चार पैक्सों के लिए 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8553 मतदाता मतदान करेंगे। रघुनाथपुर प्रखंड के चार पैक्सों के लिए 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10522 मतदाता वोट करेंगे. लकड़ीनवीगंज प्रखंड के चार पैक्स के लिए 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11 हजार 760 मतदाता मतदान करेंगे. पचरूखी प्रखंड के दो पैक्स के लिए छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3689 मतदाता वोट डालेंगे. जीरादेई प्रखंड के तीन पैक्सों के लिए नौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5577 मतदाता मतदान करेंगे. महाराजगंज प्रखंड के तीन पैक्सों के लिए 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6867 मतदाता वोट करेंगे. वहीं हसनपुरा प्रखंड के दो पैक्सों के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2667 मतदाता मतदान करेंगे.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन