हरेक प्रखंड में बनेगी किसान सलाहकार समिति
Updated at : 11 Dec 2019 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : किसानों को कृषि कार्यों की हरेक जानकारी को उसके द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरेक प्रखंड में किसान सलाहकार समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. आत्मा द्वारा संचालित प्रखंड किसान सलाहकार समिति के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन लिये जायेंगे. यह जानकारी आत्मा के परियोजना निदेशक शीलाजीत सिंह ने […]
विज्ञापन
सीवान : किसानों को कृषि कार्यों की हरेक जानकारी को उसके द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरेक प्रखंड में किसान सलाहकार समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. आत्मा द्वारा संचालित प्रखंड किसान सलाहकार समिति के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन लिये जायेंगे. यह जानकारी आत्मा के परियोजना निदेशक शीलाजीत सिंह ने दी.
उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा दिये गये आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी 5 जनवरी को होगी. वहीं किसान सलाहकार समिति का गठन 10 जनवरी को होगा. किसान हित में समिति का गठन जिले के सभी 19 प्रखंडों में होगा. उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय किसान सलाहकार समितियों के मनोनयन का कार्य 20 जनवरी को किया जायेगा.
वहीं राज्यस्तरीय किसान सलाहकार समिति के लिए 25 जनवरी को मनोनयन होगा. मनोनयन के पश्चात 30 जनवरी को राज्यस्तरीय किसान सलाहकार समिति का गठन होगा. उन्होंने बताया कि समिति में विभिन्न क्षेत्रों से 28 सदस्य होंगे. इन समितियों के गठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की भागीदारी से दूसरी सेवाओं एवं अन्य विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देना है.
इसके साथ ही अन्य प्रमुख प्रसार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का प्रबंधन संगठनात्मक सलाहकार के रुप में उन्हें कार्य करना है. ज्ञात हो कि इससे पूर्व प्रखंड स्तर पर किसान सूचना एवं सलाहकार केंद्र गठित हुए थे. इसी का नाम बदलकर राज्य किसान सलाहकार समिति कर दिया गया है. इसी क्रम में राज्य से लेकर प्रखंड स्तर तक सलाहकार समितियों का गठन किया जायेगा.
इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की भागीदारी को बढ़ाते हुए इसे अन्य उद्यमों में ले जाना है. इससे विकास के नये रास्ते खुलेंगे और किसानों की आय स्वयं बढ़ जायेगी. किसानों की समस्याओं को सुनना और उन समस्याओं के आधार पर फीडबैक बनाकर कार्य योजना बनाने का कार्य किया जायेगा. प्रखंड किसान सलाहकार समिति का गठन गांव-गांव के किसानों को सरकारी नीतियों और योजनाओं से सीधे जोड़ना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




