JP University Admission 2026: आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, 23 जून से शुरू होगा नामांकन
जयप्रकाश विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन
JP University Admission 2026: सत्र 2026-30 की पहली मेरिट लिस्ट आज जारी होगी . 23 जून से नामांकन शुरू होगा. 39 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है.
JP University Admission 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन का इंतजार कर रहे हजारों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. विश्वविद्यालय आज पहली मेधा सूची जारी करेगा. पहली सूची में चयनित छात्र-छात्राएं 23 जून से अपने आवंटित महाविद्यालयों में नामांकन करा सकेंगे. इस बार नामांकन के लिए 39 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.
पहली मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक सीबीसीएस पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची आज यानी 22 जून को जारी की जाएगी. विश्वविद्यालय प्रशासन विषयवार मेरिट लिस्ट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा. मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्र-छात्राएं 23 जून से अपने आवंटित कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.
कितने छात्रों ने किया है आवेदन?
विश्वविद्यालय के अनुसार इस बार स्नातक सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए 39 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है. कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने नामांकन समिति की बैठक में बताया कि विश्वविद्यालय में सत्र नियमित होने, पठन-पाठन का माहौल बेहतर होने और अन्य सकारात्मक बदलावों के कारण छात्रों का रुझान लगातार बढ़ा है.
पहली सूची में कितने छात्रों का होगा नाम?
जानकारी के अनुसार पहली मेधा सूची में लगभग 25 हजार छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा. सूची जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. पहले जहां स्नातक नामांकन के लिए 20 से 22 हजार आवेदन प्राप्त होते थे, वहीं इस बार आवेदन संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.
कैसे किया जाएगा कॉलेज आवंटन?
नामांकन के लिए आवेदन करते समय छात्रों ने पांच कॉलेजों का विकल्प दिया था. मेधा अंक के आधार पर उन्हीं विकल्पों में से किसी एक कॉलेज का आवंटन किया जाएगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज आवंटन के दौरान छात्रों द्वारा दिए गए विकल्पों को प्राथमिकता दी जाएगी.
छात्रों को नामांकन के लिए क्या करना होगा?
छात्रों को सबसे पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखना होगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट की प्रति डाउनलोड कर आवंटित कॉलेज में निर्धारित दस्तावेजों और शुल्क के साथ नामांकन कराना होगा. नामांकन शुल्क कितना निर्धारित किया गया है? विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नामांकन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
- प्रायोगिक विषयों के लिए: ₹2855
- बिना प्रायोगिक विषयों के लिए: ₹2255
- सभी वर्ग की छात्राओं तथा एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए: ₹25
कुलपति ने छात्रों के बढ़ते रुझान पर क्या कहा?
कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बेहतर होने और सत्र नियमित होने से छात्रों का विश्वास बढ़ा है. यही कारण है कि इस बार नामांकन के लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं. पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों की समीक्षा की जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय दूसरी और तीसरी मेधा सूची भी जारी करेगा, ताकि सभी सीटों पर नामांकन सुनिश्चित किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










