ePaper

सीवान/फैसल हत्याकांड : पत्नी के अवैध संबंध में गयी पति की जान, जानें...पूरा मामला

Updated at : 10 Dec 2019 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
सीवान/फैसल हत्याकांड : पत्नी के अवैध संबंध में गयी पति की जान, जानें...पूरा मामला

सीवान:बिहार में सीवान रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल यात्री फैसल की गोली मारकर हुई हत्या के मामले का मंगलवार को मुजफ्फरपुर क्षेत्र के एसआरपी अशोक कुमार सिंह ने खुलासा कर दिया. उन्होंने बताया कि फैसल की पत्नी अंजूम के किसी दूसरे मर्द से अवैध संबंध में फैसल की जान गयी है. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

सीवान:बिहार में सीवान रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल यात्री फैसल की गोली मारकर हुई हत्या के मामले का मंगलवार को मुजफ्फरपुर क्षेत्र के एसआरपी अशोक कुमार सिंह ने खुलासा कर दिया. उन्होंने बताया कि फैसल की पत्नी अंजूम के किसी दूसरे मर्द से अवैध संबंध में फैसल की जान गयी है. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से की गयी जांच से यह स्पष्ट हुआ कि फैसल की हत्या कराने में उसकी पत्नी अंजूम का भी हाथ है. अंजूम एवं उसका प्रेमी अज्जू उर्फ अजहरुद्दीन उर्फ दुलारे ने ही मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

जीआरपी थाने में पत्रकारों को जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि सोमवार को जीआरपी एवं आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस की सहयोग से नगर थाने के नवलपुर बड़ी तकिया मोहल्लें में छापेमारी कर अंजुम के प्रेमी अज्जू उर्फ अजहरुद्दीन उर्फ दुलारे को गिरफ्तार किया गया. उसके निशानदेही पर पुलिस ने दाहा नदी के समीप से हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा को बरामद किया.

पुलिस को हत्यारे का मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने सफेद कपड़े नदी में नहीं मिले. उन्होंने बताया कि छापेमारी के क्रम में मुफस्सिल थाने के लक्ष्मीपुर से दो पिस्तौल व गोली पकड़ा गया. मो. सदीम उर्फ शिब्बू जांच के बाद पता चला कि इस हत्याकांड में शामिल नहीं है. इसलिए उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया. उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेजा जा रहा है.

एफआइआर में अंजूम तथा उसका प्रेमी बने हैं आरोपी
सोमवार को अपराह्न में मृतक फैसल का अंतिम संस्कार के बाद उसके पिता ने जीआरपी थानाध्यक्ष को बयान देकर एफआइआर दर्ज कराया. एसआरपी ने बताया कि उसने अपनी बहू अंजूम तथा उसका प्रेमी अज्जू उर्फ अजहरुद्दीन उर्फ दुलारे को आरोपित किया है. फैसल के पिता मोतिउर्रहमान द्वारा एफआईआर में जब बहु को आरोपित किया गया तो जीआरपी थानाध्यक्ष ने महिला पुलिस की सहयोग से अंजूम को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. इधर, शाम करीब छह बजे अज्जू की गिरफ्तारी क बाद एसआरपी ने दोनों को एक साथ बैठाकर पूछताछ करनी शुरु कर दी. उन्होंने बताया कि दोनों ने अपना अपराध कबूल किया.

मामले के शीघ्र निष्पादन के लिए होगा स्पीडी ट्रायल
एसआरपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फैसल हत्याकांड का पूर्ण रुप से खुलासा हो गया है. पुलिस शीघ्र इस मामलें में न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित कर न्यायालय से मामलें के शीघ्र निष्पादन करने के लिए स्पीडी ट्रायल करने का अनुरोध करेगी. ताकि हत्याकांड में शामिल आरोपितों को जल्द सजा मिल सके.

छापेमारी करने वाली टीम को एसआरपी करेंगे सम्मानित
एसआरपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फैसल हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दोनों आरोपितों की छापेमारी टीम ने सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर मिशाल कायम किया गया. उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने के लिए डीएसआरपी मो. तनवीर, थानाध्यक्ष इमरान आलम सहित छापेमारी में शामिल अनय पदाधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि टीम को सम्मानित करने का काम मेरे स्तर से से किया जायेगा.

छापेमारी दल में शामिल थे निम्न पदाधिकारी
रेल एसपी अशोक कुमार सिंह, रेल पुलिस उपाधीक्षक मो. तनवीर, जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, परमेश्वर प्रसाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन