बदमाशों ने ले लिए आठ लाख के गहने

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :21 Apr 2026 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने ले लिए आठ लाख के गहने

नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में मंगलवार को अपने आप को पुलिस बता दिन दहाड़े एक महिला से चार बदमाशों ने छिनतई कर ली. पीड़ित महिला रामनगर निवासी कुसुम देवी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में मंगलवार को अपने आप को पुलिस बता दिन दहाड़े एक महिला से चार बदमाशों ने छिनतई कर ली. पीड़ित महिला रामनगर निवासी कुसुम देवी है. कुसुम देवी ने बताया कि मैं मंगलवार की सुबह रामनगर स्थित शिव मंदिर में पूजा करने के बाद वापस लक्ष्मीपुरा गली नंबर 2 अपने भसुर अमर सिंह के घर जा रही थी. विशाल जनरल स्टोर के पास ही पहुंची थी तब तक एक व्यक्ति ने मुझे आवाज लगाया की आपको सर बुला रहे हैं. इसके बाद महिला आगे बढ़ी तो दूसरे व्यक्ति ने कहा कि आप मुझे नहीं पहचानती हैं. महिला ने कहा नहीं,इसी मुहल्ले की एक मैडम के यहां चोरी हो गया है. इसके बाद महिला ने कहा मैं चंडीगढ़ से आई हूं मुझे इसकी जानकारी नहीं है. फिर बदमाशों ने कहा कि लेकिन इस क्षेत्र में जेवर पहनना मना है यदि आप जेवर पहनती है तो आपको जुर्माना भरना पड़ेगा. हम लोग नगर थाना से जांच करने आए हैं. इसके बाद चार की संख्या मौजूद बदमाशों ने महिला का चार सोने की चूड़ी जिसका वजन 35 ग्राम और एक गले का चेन जिसका वजन 25 ग्राम की छिनतई कर ली और मौके से निकल गए. इधर पीड़ित द्वारा छिनतई की गई आभूषणों की कीमत तकरीबन 8.5 लाख रुपये आंकी जा रही है. इधर सूचना पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार मामले की जांच में जुटे हुए हैं. दिन दहाड़े हुई वारदात के बाद लोगों में दहशत स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ लोगों ने इसकी फुटेज अपने सीसीटीवी कैमरे में कैद रखा है. जहां तीन की संख्या मौजूद युवक दिख रहे हैं. जिसमें एक मास्क लगाए हुआ है जबकि दूसरे दो लोगों का चेहरा खुलेआम दिख रहा है. इधर सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पुलिस मामले की जांच करते हुए बदमाशों तक पहुंचाने में जुटी हुई हैं. बोले नगर इंस्पेक्टर- आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा. अविनाश कुमार, नगर इंस्पेक्टर ,सीवान

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन