बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

मंगलवार की सुबह पचरूखी थाना क्षेत्र के अलापुर में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.मृत युवक नवीन उर्फ राजू सिंह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर का रहनेवाला था. वह बाइक से रसोई गैस सिलिंडर के लिये मोहम्मदपुर जा रहा था.इस दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक की ठोकर से नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया.जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी.
प्रतिनिधि.हुसैनगंज. मंगलवार की सुबह पचरूखी थाना क्षेत्र के अलापुर में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.मृत युवक नवीन उर्फ राजू सिंह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर का रहनेवाला था. वह बाइक से रसोई गैस सिलिंडर के लिये मोहम्मदपुर जा रहा था.इस दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक की ठोकर से नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया.जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी.हादसे के दौरान नवीन हेलमेट नहीं पहने हुए था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय नवीन पहले खाड़ी देश में नौकरी करता था,पर पिछले तीन वर्ष से घर ही रह रहा था.उसके छोटे भाई की शादी होनेलाली थी. नौ मई को तिलक और 12 मई को बारात को लेकर परिवार के लोग तैयारी में जुटे हैं.इस क्रम में रसोई गैस सिलिंडर लाने के लिये बाइक से अकेले ही नवीन मोहम्मदपुर स्थित गैस जेंसी के लिये निकला.वह अपने बगल के गांव अलापुर ही पहुंचा था कि सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने ठोकर मार दिया.हादसे के दौरान तेज आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल नवीन को इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होते देख पटना पीएमसीएच के लिये रेफर कर दिया.इस बीच रास्ते में ही मौत हो गयी.इसके बाद पचरूखी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. हादसे की खबर सुनकर नवीन के घर पर कोहराम मच गया.उनके परिवार में एक पुत्र बाला और एक पुत्री अनन्या है.पिता की असामयिक मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया है, .पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं मुखिया प्रतिनिधि कुमार अनूप ने प्रशासन से मृतक के परिवार को तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है.शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रमुख बाबुद्दीन आजाद, राजद नेता शैलेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया बसीरूदीन सिद्दीकी एवं सरपंच प्रतिनिधि शंभू सिंह सहित कई लोग शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




