घायल डीलर की इलाज के दौरान मौत

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :21 Apr 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
घायल डीलर की इलाज के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के मुर्गिया टोला के पीडीएस के दुकानदार फारुख खान की मौत मंगलवार को इलाज के बाद गोरखपुर से आने के दौरान हो गयी. मंगलवार की शाम को जैसे ही फारुख खान का शव उनके पैतृक गांव के आवास पर पहुंचा, परिजनों की चीख-चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

विज्ञापन

बड़हरिया. थाना क्षेत्र के मुर्गिया टोला के पीडीएस के दुकानदार फारुख खान की मौत मंगलवार को इलाज के बाद गोरखपुर से आने के दौरान हो गयी. मंगलवार की शाम को जैसे ही फारुख खान का शव उनके पैतृक गांव के आवास पर पहुंचा, परिजनों की चीख-चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.वहीं विदित हो कि बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग स्थित करबला बाजार व कुवहीं के बीच बेकाबू थार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी,जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये थे. उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था.उनके सिर में ऑपरेशन भी हो गया था. लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें घर ले जाने की सलाह दी. गोरखपुर से घर लाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. उनके छोटे भाई समाजसेवी दाउद खान ने बताया कि उनके दोनों पुत्र अरब के देशों में हैं. उनके घर आने पर बुधवार को उन्हें सुपुर्द ए-खाक किया जायेगा. इधर उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर क्षेत्र के बड़हरिया, खानपुर, परसवा टोला, शफीछपरा,खानपुर, सुरहियां सहित दर्जनों गांवों के लोग उनके घर पर एकत्रित हो गये.इस मौके पर कांग्रेस नेता शमीम अहमद खान, कांग्रेस नेता रिजवान अहमद, पूर्व उपप्रमुख फहीम आलम, मांटा लाल, वीरेंद्र गिरि,डब्ल्यू खान, इम्तियाज खान, शाहिद रजा, इकरामुल हक, अश्फाक खान, पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी, चैयरमैन पति नसीम अख्तर, रहीमुद्दीन खान, शैरुल खान, मुन्ना खान,अरुण मिश्र,दिलनवाज अहमद, जयराम पर्वत,दिलशेर खान सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन