सम्राट सरकार की आज होगी पहली कैबिनेट बैठक, PM मोदी से मिलते ही एक्शन में

बिहार कैबिनेट की आज होगी बैठक
Bihar Cabinet: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट की बैठक होने वाली है. सीएम सम्राट चौधरी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. जानकारी के मुताबिक, सीएम सम्राट चौधरी दोपहर 1 बजे के बाद दिल्ली से पटना लौटेंगे.
Bihar Cabinet: आज (बुधवार) सम्राट सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में होगी. इसकी अध्यक्षता सीएम सम्राट चौधरी करेंगे. यह बैठक शाम 6 बजे होगी. जानकारी के मुताबिक, सीएम सम्राट चौधरी दोपहर 1 बजे के बाद दिल्ली से पटना लौटेंगे.
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने क्या कहा?
आज की होने वाली कैबिनेट की बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा, नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक का जल्द होना सकारात्मक संकेत है. कैबिनेट बनती है तो बैठक भी होती है, जल्दी हो रही है, यह अच्छी बात है. डिप्टी सीएम विजय चौधरी गयाजी पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया के सामने यह बात कही.
मंगलवार को पीएम मोदी से की थी मुलाकात
मंगलवार को सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. मुलाकात की तस्वीरों को सीएम सम्राट ने एक्स पर शेयर भी किया था. एक्स पर उन्होंने लिखा था, राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन मिला. प्रधानमंत्री जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा.
नितिन नवीन से भी की थी मुलाकात
इससे पहले मुख्यमंत्री ने BJP मुख्यालय में नितिन नवीन से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 5 मिनट तक चर्चा हुई. बातचीत छोटी रही, लेकिन इसके राजनीतिक मायने काफी बड़े माने जा रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि यहां मंत्रिमंडल में नामों की लिस्ट फाइनल हुई होगी. इन तमाम गतिविधियों के बीच अब आज कैबिनेट की बैठक होगी.
जनता के बीच लगातार एक्टिव
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी सीधे जनता के बीच नजर आ रहे हैं. वे जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान का भरोसा दे रहे हैं. उन्होंने साफ कहा है कि बिहार को विकसित राज्य बनाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम किया जाएगा.
Also Read: बिहार में जो युवक झगड़ा छुड़ाने गया उसे ही मौत के घाट उतारा, आक्रोशितों ने बीच सड़क पर किया हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




