आज से कक्षा नवीं व 10वीं की सावधिक परीक्षा शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : वर्ग नवम एवं दशम की द्वितीय सावधिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है. परीक्षा के संबंध में बिहार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है. परीक्षा में सत्र 2019-20 में अध्ययनरत छात्र-छात्रा शामिल होंगे. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सीवान के परीक्षाध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने बताया कि परीक्षा में बोर्ड […]
विज्ञापन
सीवान : वर्ग नवम एवं दशम की द्वितीय सावधिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है. परीक्षा के संबंध में बिहार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है. परीक्षा में सत्र 2019-20 में अध्ययनरत छात्र-छात्रा शामिल होंगे. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सीवान के परीक्षाध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने बताया कि परीक्षा में बोर्ड द्वारा निर्धारित पैटर्न पर ही प्रश्न पूछे जायेंगे.
उन्होंने बताया कि परीक्षा में 50 फीसदी वस्तुनिष्ठ और शेष लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जायेंगें. परीक्षा में तकरीबन एक लाख 25 हजार से अधिक छात्रों को शामिल होने की संभावना है.
जिसमें वर्ग दशम के छात्रों की संख्या करीब 60 हजार से अधिक है. प्रश्नपत्र के बारे में परीक्षाध्यक्ष ने बताया कि प्रश्नपत्र सभी स्कूलों को उपलब्ध करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में वर्ग दशम की जबकि द्वितीय पाली में वर्ग नवम की परीक्षा होगी. प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर बाद 12.45 बजे तक, जबकि द्वितीय पाली दोपहर बाद 1 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित होगी.
एक नजर परीक्षा कार्यक्रम पर
दिनांक वर्ग दशम वर्ग नवम
24 सितंबर अंग्रेजी अंग्रेजी
25 सितंबर मातृभाषा मातृभाषा
26 सितंबर संस्कृत/राष्ट्रभाषा संस्कृत/राष्ट्रभाषा
27 सितंबर सामाजिक विज्ञान सामाजिक विज्ञान
28 सितंबर ऐच्छिक विषय
30 सितंबर गणित गणित
01 अक्तूबर विज्ञान विज्ञान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










