फिजाओं में गूंजता रहा या हुसैन का नारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 5:41 AM
सीवान : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को या हुसैन-या हुसैन का नारा गूंजता रहा. मुहर्रम पर मंगलवार को मातमी माहौल में ताजिया जुलूस निकाला गया. इसे लेकर मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में भी प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही. कड़ी सुरक्षा में ताजिया जुलूस अपने निर्धारित रूटों से देर रात तक गुजरता रहा. मुहर्रम […]
सीवान : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को या हुसैन-या हुसैन का नारा गूंजता रहा. मुहर्रम पर मंगलवार को मातमी माहौल में ताजिया जुलूस निकाला गया. इसे लेकर मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में भी प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही. कड़ी सुरक्षा में ताजिया जुलूस अपने निर्धारित रूटों से देर रात तक गुजरता रहा. मुहर्रम को लेकर शहर के प्रमुख सड़कों पर जुलूस निकाला गया. नगर के मखदुम सराय, शेख मुहल्ला, पुराना किला पोखरा, इस्माइल शहीद, नया बाजार, नया किला नवलपुर, कागजी मुहल्ला, चिकटोली, दक्षिण टोले, महादेवा आदि मुहल्ले में ताजिया निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










