दो गांवों से स्कूली छात्राएं गायब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दरौंदा : थाना क्षेत्र के दो गांवों से दो छात्रा के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दवन-छपरा गांव निवासी स्व. कामेश्वर सिंह की 14 वर्षीया पुत्री सपना कुमारी बुधवार को घर से विद्यालय सुबह नौ बजे गयी. विद्यालय पहुंचने के बाद पेट में दर्द […]
विज्ञापन
दरौंदा : थाना क्षेत्र के दो गांवों से दो छात्रा के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दवन-छपरा गांव निवासी स्व. कामेश्वर सिंह की 14 वर्षीया पुत्री सपना कुमारी बुधवार को घर से विद्यालय सुबह नौ बजे गयी. विद्यालय पहुंचने के बाद पेट में दर्द शुरू हो गयी.
जिसके चलते विद्यालय के शिक्षक से पेट दर्द बताकर घर जाने के लिए निकली, परंतु घर नहीं पहुंची. काफी खोजबीन करने के बाद कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. वहीं दूसरी ओर रामसापुर गांव से भी 21 अगस्त को 10 बजे रात में इंटर की छात्रा सफीना खातून गायब हो गयी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










