ePaper

सदर अस्पताल में खुलेगा एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी केंद्र

Updated at : 04 Sep 2019 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में खुलेगा एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी केंद्र

सीवान : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में सीवान सदर अस्पताल में एआरटी सेंटर(एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी केंद्र) खोलने का निर्णय लिया है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र एक हजार वर्ग फिट जगह उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की चिट्ठी करीब एक माह पहले पहुंच […]

विज्ञापन

सीवान : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में सीवान सदर अस्पताल में एआरटी सेंटर(एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी केंद्र) खोलने का निर्णय लिया है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र एक हजार वर्ग फिट जगह उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की चिट्ठी करीब एक माह पहले पहुंच चुकी है. लेकिन विभाग के अधिकारी जगह उपलब्ध कराने के प्रति काफी उदासीन दिख रहे हैं.

करीब पांच साल पहले भी सीवान में एआरटी सेंटर खोलने के लिए नाको ने पहल किया था. लेकिन जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण वह एआरटी सेंटर सीवान की जगह गोपालगंज जिले को चला गया. स्वास्थ्य विभाग के पास जगह की कमी नहीं है. इसके बावजूद अभी तक जगह उपलब्ध कराने के प्रति कोई सकारात्मक पहल नहीं की है.
स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन को दिये अपने पत्र में शीघ्र जगह उपलब्ध कराने को कहा गया है. ताकि जांच टीम का गठन कर जगह की जांच करने के लिए भेजा जाये. इसके लिए करीब 4.50 लाख रुपये नाको द्वारा संचालन के लिए उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. जगह मिलने के बाद जांच में सही पाया गया तो विभाग कर्मचारियों की बहाली कर सेंटर को चालू करेगा.
जिले में बढ़ रहे एड्स रोगियों की संख्या को देखते हुए शासन स्तर पर सीवान जिले को संवेदनशील जिले की श्रेणी में रखा गया है. शासन ने बीसैक के माध्यम से जिला अस्पताल में एआरटी सेंटर स्थापित करने की पहल की है. जिले में प्रत्येक साल करीब दो से ढाई सौ नये एचआइवी पॉजिटिव के मरीज मिलते है.
इन मरीजों को सीडी चार जांच के लिए एआरटी सेंटर छपरा या लिंक एआरटी सेंटर गोपालगंज जाना पड़ता था. जांच के बाद मरीजों को दवा लेने तथा सरकार की ओर से मिलने वाली अनुदान की राशि के लिए छपरा या गोपालगंज जाना पड़ता है.
अब सीवान में एआरटी सेंटर खुल जाने के बाद मरीजों का इलाज सुलभ हो जायेगा तथा समय के साथ-साथ पैसों की भी बचत होगी. सीवान में एआरटी सेंटर खुलने से एचआइवी पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं तथा नवजात बच्चों के इलाज में भी सहूलियत मिलेगी. वैसे सीवान में नवजात बच्चों के डीवीएस जांच के लिए सैंपल इकट्ठा कर भेजा जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन