महाराजगंज स्टेशन से टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान/ महाराजगंज : रेलवे सुरक्षा बल ने महाराजगंज स्टेशन पर छापेमारी कर एक टिकट दलाल को टिकट व नकद रुपये साथ गिरफ्तार कर लिया. मामले के संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महाराजगंज में अनाधिकृत रूप से रेल टिकट बनाये व बेचे जा रहे है. इसी […]
विज्ञापन
सीवान/ महाराजगंज : रेलवे सुरक्षा बल ने महाराजगंज स्टेशन पर छापेमारी कर एक टिकट दलाल को टिकट व नकद रुपये साथ गिरफ्तार कर लिया. मामले के संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महाराजगंज में अनाधिकृत रूप से रेल टिकट बनाये व बेचे जा रहे है. इसी सूचना पर महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:20 बजे छापेमारी की गयी.
छापेमारी के दौरान स्टेशन काउंटर से एक चार बर्थ वाली तत्काल टिकट जिसकी कीमत आठ हजार सात सौ रुपये, दो फार्म एवं चार हजार सात सौ रुपये नकदी के साथ महाराजगंज थाना क्षेत्र के कपिया निजामत गांव निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी दल में एसआइ परमेश्वर कुमार सिंह, ओपी सिंह, रमेश कुमार शर्मा, मनमोहन साह मौजूद थे. दरौंदा आरपीएफ पोस्ट एएसआइ बनाई सिंह के बयान पर सीवान आरपीएफ पोस्ट में मुकदमा दर्ज किया गया. इधर गिरफ्तार युवक को रेल मजिस्ट्रेट सोनपुर के समक्ष पेश किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










