बिहार : सीवान में ट्रॉली पलटने से किशोर की मौत, दर्जनों घायल

Updated at : 12 Jun 2019 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सीवान में ट्रॉली पलटने से किशोर की मौत, दर्जनों घायल

सीवान : बिहार के सीवान में बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-गोपालगंज मुख्यमार्ग के पडवां मठिया मस्जिद के पास मंगलवार की देर रात में बरातियों भरी ट्रैक्टर की ट्रॉली असंतुलित से होकर पलट गयी. ट्रॉली में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं करीब डेड़ दर्जन बराती घायल हो गए. इस सड़क हादसे में मुफस्सिल थाना […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान में बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-गोपालगंज मुख्यमार्ग के पडवां मठिया मस्जिद के पास मंगलवार की देर रात में बरातियों भरी ट्रैक्टर की ट्रॉली असंतुलित से होकर पलट गयी. ट्रॉली में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं करीब डेड़ दर्जन बराती घायल हो गए. इस सड़क हादसे में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया के वीरबल यादव के पुत्र सुजीत कुमार यादव (13 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

स्थानीय ग्रामीणों व घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान पहुंचाया गया. सभी घायल भटवलिया गांव के ही बताये जाते हैं. विदित हो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया के ध्रुप भगत के बेटे नारद भगत की बरात 11 जून को गोपालगंज के देवापुर गयी थी. कुछ बराती ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सवार होकर बरात से घर वापस लौट रहे थे कि मंगलवार की देर रात को ट्रैक्टर की ट्रॉली बड़हरिया थाना क्षेत्र के पड़वां मठियां मस्जिद के पास पलट गयी.ट्रॉली के पलटने की आवाज से एकत्रित ग्रामीणों ने ट्रॉली में दबे बरातियों को निकाला व घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेजा गया. सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार छात्र सुजीत कुमार बहुत ही होनहार व सुशील बताया जाता है. उसकी मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा है. इधर उसके परिजनों के चीख-चीत्कार से पूरा गांव गमगीन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन