अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये सरकारी व प्राइवेट डॉक्टर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2019 7:27 AM

विज्ञापन

मामला सदर अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट करने का सात और आठ जून को हड़ताल पर रहेंगे सूबे के चिकित्सक भाषा व आइएमए की संयुक्त बैठक में डॉक्टरों ने लिया निर्णय सीवान : शनिवार की देर रात पुलिसकर्मियों ने सदर अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट की थी. इसके विरोध में डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर […]

विज्ञापन
मामला सदर अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट करने का
सात और आठ जून को हड़ताल पर रहेंगे सूबे के चिकित्सक
भाषा व आइएमए की संयुक्त बैठक में डॉक्टरों ने लिया निर्णय
सीवान : शनिवार की देर रात पुलिसकर्मियों ने सदर अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट की थी. इसके विरोध में डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. गोपालगंज व छपरा में भी डॉक्टरों ने विरोध जताया. गोपालगंज में काला बिल्ला लगाकर डॉक्टरों ने काम किया और छपरा में ओपीडी सेवा बाधित रखी. सोमवार को सीवान सदर अस्पताल के सभागार में आइएमए व भाषा की बैठक हुई.
इसमें दोनों संघों के नेताओं ने सोमवार 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. इसमें सरकारी व प्राइवेट डॉक्टर भी शामिल होंगे. इस दौरान ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवा भी ठप करने का निर्णय लिया गया है. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ आलोक कुमार सिंह की पिटाई की जांच मजिस्ट्रेट से कराने की मांग भी की है. डॉक्टरों ने कहा कि इस संबंध में किसी प्रकार की वार्ता डीजीपी एवं स्वास्थ्य मंत्री से ही होगी.
पटना : सीवान में रविवार की रात पुलिसकर्मियों द्वारा सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ अालोक कुमार सिन्हा की पिटाई कर दी गयी थी.
इसके बाद सोमवार को बिहार ऑर्थोपेडिक एसाेसिएशन के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि सूबे के डॉक्टर सात व आठ जून को हड़ताल पर रहेंगे. इसमें सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी सेवा ठप रहेगी. अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार सरकार व डीजीपी से मांग की है कि मारपीट करनेवाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करें.
इसके साथ ही सीवान एसपी को तत्काल तबादला करें. यदि मांग नहीं मानी गयी, तो 10 जून को भी हड़ताल करेंगे, जिसमें ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवा भी ठप की जायेगी. बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की बैठक में लिये गये निर्णय का आइएमए व भाषा ने समर्थन किया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल में आइएमए बिहार चैप्टर व भाषा भी शामिल है. बैठक में एसोसिएशन के सचिव डॉ राजीव आनंद के साथ कई डॉक्टर मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन