Siwan News : दाहा नदी में कचरा रोकने की व्यवस्था बनी सिरदर्द, नालों का बहाव बाधित

स्क्रीन में फंसा कचरा
Siwan News : दाहा नदी बचाने की मुहिम में रखरखाव की कमी से बढ़ी परेशानी
Siwan News (विवेक कुमार सिंह) : सीवान दाहा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में जिला गंगा समिति और नगर परिषद सीवान द्वारा शुरू की गई पहल अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगी है. नदी में गिरने वाले प्रमुख नालों पर लगाए गए मैकेनिकल स्क्रीन का उद्देश्य ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक और अन्य कचरे को नदी में जाने से रोकना था, लेकिन स्क्रीन में कचरा फंस जाने के कारण नालों का पानी बाहर फैलने लगा है. इससे आसपास के क्षेत्रों में गंदगी बढ़ रही है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
आसपास के इलाकों में फैली गंदगी
जानकारी के अनुसार नगर परिषद और जिला गंगा समिति ने दाहा नदी की सफाई एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रमुख नालों पर मैकेनिकल स्क्रीन लगाई थी. इस व्यवस्था के तहत नालों के माध्यम से बहकर आने वाला कचरा स्क्रीन में ही रुक जाता है.जिससे नदी में गंदगी जाने से रोकी जा सके. अधिकारियों का मानना था कि इससे नदी का जल स्वच्छ रहेगा तथा जलीय पर्यावरण को संरक्षण मिलेगा.हालांकि, स्क्रीन में लगातार कचरा जमा होने के कारण नालों का बहाव प्रभावित हो रहा है. कई स्थानों पर गंदा पानी सड़क और आसपास के इलाकों में फैलने लगा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर स्क्रीन की सफाई नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो रही है.बदबू और जलजमाव के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है.नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नालों एवं जल स्रोतों में कचरा नहीं फेंकें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि दाहा नदी शहर की महत्वपूर्ण धरोहर है और इसे स्वच्छ बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है.
Also Read : Gopalganj News : एकलौता बेटा लापता, दर्दभरे मैसेज ने बढ़ाई परिवार की चिंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










