Siwan News : प्राथमिक से माध्यमिक विद्यालयों के एचएम के साथ बीईओ की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

समीक्षा बैठक में उपस्थित एचएम

Siwan News : शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुपालन को लेकर प्रधानाध्यापकों संग बैठक

विज्ञापन

Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय दरौंदा के परिसर में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन की अध्यक्षता में प्राथमिक, उत्क्रमित एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की दो पालियों में बैठक आयोजित की गई. बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं विद्यालय संचालन से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ सौरभ सुमन ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत अपार एवं एफआरएस बनाने का निर्देश दिया.

छात्रों की सभी सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य : बीईओ

उन्होंने कहा कि विभागीय पोर्टल पर छात्रों की सभी सूचनाएं समय पर अपलोड करना अनिवार्य है. साथ ही स्थापना विवरणी को अद्यतन रखने, पाठ-टीका संधारित करने तथा विद्यालयों में नवनामांकन की सूची तैयार कर निर्धारित समय पर जमा करने को कहा गया. बैठक में एमडीएम प्रभारी विषकेतु यादव, लेखापाल संजय गुप्ता, करुणाकांत तिवारी, रविंद्र कुमार, हरिचरण यादव, रितु सिन्हा, कुमार विभव, गुड्डी कुमारी, मिथिलेश कुमार, मिथिलेश तिवारी, कमलेश सिंह, उमेश कुमार सिंह, अरविन्द कुमार चौबे, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, डेजी कुमारी, अजय भारती, मनोज कुमार सिंह, उमेश कुमार, अनिल राम, अवधेश पाण्डेय, सर्वजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

Also Read : Gopalganj News : एकलौता बेटा लापता, दर्दभरे मैसेज ने बढ़ाई परिवार की चिंता

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन