होली : ग्राहकों को लुभा रहे ड्राइफ्रूट्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : होलिकाष्टक शुरू होने के साथ ही होली के रंग में बाजार भी रंगने लगा है. होली में उत्साह भरने के लिए इस बार ड्राइफ्रूट्स भी ग्राहकों को लुभा रहा है. ब्रांडेड कंपनियां भी होली के गिफ्ट का पैकेट लेकर बाजार में उतरी हैं. होली पर लजीज व्यंजन भी घर-घर में बनते हैं. इन […]
विज्ञापन
सीवान : होलिकाष्टक शुरू होने के साथ ही होली के रंग में बाजार भी रंगने लगा है. होली में उत्साह भरने के लिए इस बार ड्राइफ्रूट्स भी ग्राहकों को लुभा रहा है. ब्रांडेड कंपनियां भी होली के गिफ्ट का पैकेट लेकर बाजार में उतरी हैं.
होली पर लजीज व्यंजन भी घर-घर में बनते हैं. इन व्यंजनों के लिए चिरौंजी, किशमिश, मखाना और नारियल के गोले की मांग बढ़ गयी है. नारियल़ी के गोले और चिरौंजी के दामों में तेजी आयी है, लेकिन किशमिश और मखाना के दाम गिरे हैं.
नारियल का गोला 190 रुपये प्रति किग्रा से बढ़कर 200 रुपये हो गया है. चिरौंजी 650-675 रुपये प्रति किग्रा से बढ़कर 675-700 रुपये में बिक रहा है. मखाना 600 रुपये प्रति किग्रा से घटकर 590 और किशमिश 275-300 रुपये प्रति किलोग्राम से कम होकर 250-275 रुपये हो गया. इनके दाम घटने की वजह पैदावार ज्यादा होना बताया जा रहा है.
हर्बल रंग और गुलाल की डिमांड : यूं तो तरह-तरह के रंग और गुलाल बाजार में उपलब्ध हैं. युवाओं और बच्चों में इस बार हर्बल रंगों की अधिक डिमांड है. अन्य रंग और गुलाल सामान्य होने के नाते इसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं, लेकिन हर्बल रंग मैंगो फ्रूटी से किसी तरह का साइड इफेक्ट न होने के दावे किये जा रहे हैं.
दुकानदार बताते हैं कि मैंगो फ्रूटी में दो तरह के नारंगी और हरा रंग बाजार में उपलब्ध हैं. रंग और पिचकारी कारोबारी असलम अंसारी का कहना है कि मैंगो फ्रूटी में आम की खुशबू है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










