मारपीट में घायल कैदी की हालत बिगड़ी, पीएमसीएच रेफर
Updated at : 13 Mar 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : मंडल कारा में आपसी वर्चस्व को लेकर 25 फरवरी को हुई मारपीट में घायल कैदी धनंजय चौहान की हालत बिगड़ने पर मंगलवार को जेल प्रशासन ने उसे बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. कैदी के साथ आये पुलिसकर्मियों ने बताया कि अचानक गिर कर बेहोश हो गया था. हत्या के […]
विज्ञापन
सीवान : मंडल कारा में आपसी वर्चस्व को लेकर 25 फरवरी को हुई मारपीट में घायल कैदी धनंजय चौहान की हालत बिगड़ने पर मंगलवार को जेल प्रशासन ने उसे बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. कैदी के साथ आये पुलिसकर्मियों ने बताया कि अचानक गिर कर बेहोश हो गया था.
हत्या के मामले में जेल में बंद कैदी की हालत गंभीर देख जेल उपाधीक्षक डॉ एमके आलम ने मेडिकल टीम का गठन कर कैदी को उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. मालूम हो कि 25 फरवरी को दो कैदी गुटों में जमकर मारपीट हुई थी.
इसमें एक कैदी सूरज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल कैदी सूरज शर्मा को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जेल प्रशासन ने हमलावर कैदी धनंजय चौहान को सेल में डाल दिया था. मारपीट के दौरान धनंजय चौहान को भी चोट लगी थी.
घटना के बाद जेल अधीक्षक ने बताया था कि मारपीट के आरोपित कैदी धनंजय के पिता ने मंडल कारा में आकर बताया कि उसका इलाज बनारस में चल रहा था. वह दिमागी रूप से बीमार है. कैदी को जल्द ही मेडिकल बोर्ड बनाकर किसी मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराने की बात कही गयी थी. लेकिन, जेल प्रशासन कैदी को सेल में डाल कर भूल गया.
दो कैदी गुटों के बीच हुई मारपीट में हुआ था घायल
जेल प्रशासन ने इसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताकर डाला था सेल में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




