सीवान : रास्ते के विवाद में हुई गोलीबारी, एक की मौत आरोपी का घर फूंका

सीवान : मैरवा थाने के छोटका मांझा-फुलवरिया गांव में शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं गोलीबारी में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है. महज डेढ़ फिट जमीन के लिए हत्यारोपितों […]
सीवान : मैरवा थाने के छोटका मांझा-फुलवरिया गांव में शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं गोलीबारी में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है. महज डेढ़ फिट जमीन के लिए हत्यारोपितों ने स्व. गोरख चौधरी के पुत्र कृष्णा यादव को गोली मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी.
वहीं घायल 10 वर्षीय बालक मन्नु यादव व 75 वर्षीय बांसो देवी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी. इस घटना में उसकी स्विफ्ट कार व बाइक जल कर खाक हो गया. आरोपी अपने परिवार के साथ फरार है. मृतक के भाई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर विवाद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




