प्रेमी संग भागी प्रेमिका पांच साल बाद बरामद, 15 माह के नवजात बच्ची के साथ न्यायालय में पेश हुई और...

Updated at : 10 Jan 2019 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी संग भागी प्रेमिका पांच साल बाद बरामद, 15 माह के नवजात बच्ची के साथ न्यायालय में पेश हुई और...

सीवान : बिहार के सीवान जिले में नौतन थाना पुलिस ने पांच साल पहले प्रेम-प्रसंग में प्रेमी के साथ फरार प्रेमिका को सीवान दुर्गा मंदिर के पास से बुधवार को बरामद कर न्यायालय में पेश किया. प्रेमिका अपने पंद्रह माह के नवजात बच्ची के साथ न्यायालय में पेश हुई और प्रेमी संग रहने की इच्छा […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान जिले में नौतन थाना पुलिस ने पांच साल पहले प्रेम-प्रसंग में प्रेमी के साथ फरार प्रेमिका को सीवान दुर्गा मंदिर के पास से बुधवार को बरामद कर न्यायालय में पेश किया. प्रेमिका अपने पंद्रह माह के नवजात बच्ची के साथ न्यायालय में पेश हुई और प्रेमी संग रहने की इच्छा जतायी. न्यायालय के आदेश पर प्रेमी के घर चली गयी.

घटना के संबंध में थाने के एएसआई राम जतन यादव ने बताया कि अपहृता पांच साल पहले अपने प्रेमी नौतन थाना क्षेत्र के हथौजी गांव निवासी अभिनव तिवारी के साथ दिल्ली चली गयी थी. जिसे लेकर अपहृता की मां ने नौतन थाना में आवेदन देकर अपने पुत्री की अपहरण कर लिये जाने का मामला हथौजी गांव निवासी मोहन तिवारी के पुत्र अभिनव तिवारी पर दर्ज किया गया था. दोनों को सीवान दुर्गा मंदिर के पास से बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां न्यायालय के आदेश पर प्रेमी अभिनव तिवारी के पिता मोहन तिवारी को बुला प्रेमिका को उनके घर भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन