पुलिस को देख भागे कार सवार, कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

मकेर : थाना क्षेत्र का छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 हाईवे शराब कारोबारियों के लिए सुरक्षित मार्ग बनता जा रहा है. रेवा पुल से पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की. इस संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एनएच 722 हाईवे से शराब लदी कार […]
मकेर : थाना क्षेत्र का छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 हाईवे शराब कारोबारियों के लिए सुरक्षित मार्ग बनता जा रहा है. रेवा पुल से पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की. इस संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एनएच 722 हाईवे से शराब लदी कार जा रही है. थानाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह तथा एएसआई सीडी सिंह पुलिस के साथ सादे लिबास में निगरानी कर रहे थे. इसी दौरान कार जाने लगी. पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक तेज गति से भागने लगा. पुलिस कार का पीछा कर रही थी कि कार रेवा पुल पर पहुंच गयी. चालक ने पुल पर गाड़ी का संतुलन खो दिया कार पुल के फुटपाथ को ठोकर मार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कार में बैठे शराब कारोबारी के साथ चालक मौके का फायदा उठा कर पुल के रास्ते मुजफ्फरपुर की तरफ फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










