छपरा में रेलवे ट्रैक पर मिला सीवान के युवक का शव
Updated at : 01 Sep 2018 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

शव की पहचान होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल सीवान : नगर थाना क्षेत्र के भवनाथ मंदिर के समीप रहने वाले एक युवक का शव छपरा के अवतानगर स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक पर मिला. युवक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. युवक पटना में रह कर बीकॉम […]
विज्ञापन
शव की पहचान होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
सीवान : नगर थाना क्षेत्र के भवनाथ मंदिर के समीप रहने वाले एक युवक का शव छपरा के अवतानगर स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक पर मिला. युवक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. युवक पटना में रह कर बीकॉम की तैयारी करता था. जरूरी कार्य पड़ने पर वह हाजीपुर से ट्रेन पकड़ कर सीवान आ रहा था.
भावनाथ मंदिर के समीप रहने वाले राजू खैर के पुत्र आकाश राज का शव शुक्रवार की सुबह अवतार नगर स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक पर मिला. सिर कटी लाश देख लोगों में तरह-तरह की अफवाह फैलने लगी. बाद में रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन किया तो पता चला कि लड़के के पास उसका बैग और आई कार्ड पड़ा हुआ. जांच की तो पता चला कि लड़का सीवान का रहने वाला है.
इसके बाद रेलवे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. परिजनों के अनुसार गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे तक उससे बात हुई. वह रक्षाबंधन में छुट्टी में अपने घर आया था. दूसरे दिन ही वह पटना चला गया. वह पटना दीघा कॉलेज में बीकॉम का छात्र था. परिवार वालों का कहना है कि घर पर एक आवश्यक काम पड़ा है. जिसके चलते उसे गुरुवार को पटना से घर के लिए चलना पड़ा था.
रास्ते में उसके साथ क्या हुआ किसी को नहीं पता. अभी तक उसके सिर का भी कही पता नहीं चल सका है. इधर आनन-फानन में परिवार के लोग वहां पहुंचे. आकाश राज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसकी दो बहनों का घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मृत आकाश के पिता शहर के पन्ना मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं. परिवार वालों ने अभी तक किसी तरह की दुश्मनी से या लड़ाई झगड़े से इन्कार किया है. घटना के बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




