सीवान में हत्या के फरार आरोपितों के घर पर कार्रवाई, पुलिस ने कुर्की-जब्ती की, कई सामान जब्त

Author Ravindra Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

चकरी मठिया में अभियुक्त के घर कुर्की की गई सामान | Prabhat Khabar Network

रौंदा थाना क्षेत्र के चकरी मठिया गांव में हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान घर में रखे सामान को जब्त कर थाने लाया गया.

विज्ञापन

Siwan News : दरौंदा थाना क्षेत्र के चकरी मठिया गांव में हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों के घर रविवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान घर में रखे सामान को जब्त कर थाना लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानिए क्या था मामला

जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी 2025 को भूमि विवाद को लेकर हुए आपसी संघर्ष में चकरी मठिया निवासी राम ईश्वर भारती के 45 वर्षीय पुत्र जयनाथ भारती पर चाकू से हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल जयनाथ भारती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

मृतक की पत्नी के आवेदन पर दरौंदा थाना कांड संख्या 32/25 के तहत राजेश कुमार भारती एवं आशा देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपित फरार चल रहे हैं.

इश्तेहार चस्पा आत्मसमर्पण का दिया था निर्देश

पुलिस ने इससे पहले दोनों आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा कर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था, लेकिन निर्धारित समय के भीतर उन्होंने आत्मसमर्पण नहीं किया. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करते हुए घरेलू सामान जब्त कर लिया.

गिरफ्तारी के लिए लगातार हो रही छापेमारी

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपितों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा.

Also Read : सीवान में आज मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा, 16 केंद्रों पर 8,200 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 9.30 के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन