सीवान में आज मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा, 16 केंद्रों पर 8,200 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 9.30 के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Police SI Exam : सीवान जिले में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की मद्य निषेध SI पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को 16 केंद्रों पर 8,200 अभ्यर्थियों के साथ आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक होगी, और अभ्यर्थियों को 9:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है।

विज्ञापन

Bihar Police SI Exam : सीवान जिले में रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित होगी. जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर 8,200 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. जिला प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Police SI Exam : आज 16 परीक्षा केंद्रों पर होगी प्रारंभिक परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को सीवान जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी.

8,200 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 9:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य

जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा में जिले के कुल 8,200 अभ्यर्थी शामिल होंगे. सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रशासन ने समय से पहले पहुंचने की अपील की है.

इन 16 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षा के लिए बीएम हाई स्कूल-सह-राजकीय इंटर कॉलेज महादेवा, डीएवी हाई स्कूल, सनशाइन पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, डीवीएम पब्लिक स्कूल, आरएस पब्लिक स्कूल, महावीर सरस्वती शिशु मंदिर, इमैनुएल मिशन हाई स्कूल, डीएवी मिडिल स्कूल, जीडीके हाई स्कूल, दाउद मेमोरियल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, महावीर सरस्वती विद्या मंदिर, एसएमटी राजवंशी देवी गर्ल्स हाई स्कूल, इस्लामिया हाई स्कूल-सह-इंटर कॉलेज, आर्य कन्या हाई स्कूल तथा ब्रजकिशोर हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

जिला पदाधिकारी ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. सभी अधिकारियों को परीक्षा शुरू होने से कम-से-कम दो घंटे पहले अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा.

गोपनीय सामग्री की सुरक्षा पर विशेष व्यवस्था

संयुक्त जिला आदेश के अनुसार परीक्षा की गोपनीय सामग्री को सुरक्षित रखने और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. सभी केंद्रों पर गोपनीय सामग्री परीक्षा शुरू होने से पहले सुबह 10 बजे तक उपलब्ध करा दी जाएगी ताकि परीक्षा समय पर शुरू हो सके.

Also Read : नौतन में गंडक नहर पुल की टूटी रेलिंग दुर्घटना को दे रही दावत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन