सीवान के बड़हरिया में चार पैक्सों के चुनाव के लिए आज मतदान, 7192 मतदाता करेंगे वोट, तुरंत आएगा रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

बड़हरिया प्रखंड के चार पैक्सों में आज अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मतदान होगा. कुल 7192 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनकी नजरें परिणामों पर टिकी हैं. चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयार है.

विज्ञापन

Siwan Pax Election: बड़हरिया प्रखंड के चार पैक्सों—दीनदयालपुर, रसूलपुर, भोपतपुर और सुंदरपुर—में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए मंगलवार को मतदान होगा. चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार पैक्सों में 7192 मतदाता करेंगे मतदान

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि चारों पैक्सों में कुल 7192 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

दीनदयालपुर में सबसे अधिक मतदाता

सबसे अधिक 2457 मतदाता दीनदयालपुर पैक्स के मध्य विद्यालय स्थित चार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं सुंदरपुर पैक्स में सबसे कम 1400 मतदाता हैं. यहां प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर में बनाये गये दो मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे.

कहां कितने मतदाता करेंगे मतदान

भोपतपुर पैक्स के लिए मध्य विद्यालय जोगापुर कोठी में तीन मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां 1489 मतदाता मतदान करेंगे. वहीं रसूलपुर पैक्स के 1846 मतदाता उमवि रसूलपुर में बनाये गये तीन मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे.

दो पैक्सों में निर्विरोध हो चुका है चुनाव

बताया गया कि प्रखंड के माधोपुर और चौकीहसन पैक्स का चुनाव पहले ही निर्विरोध संपन्न हो चुका है. शेष चार पैक्सों में मंगलवार को मतदान के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना

प्रशासन के अनुसार मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जायेगा. चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर अब मतदान के साथ ही आने वाले परिणाम पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में एयरपोर्ट का सपना होगा साकार? 517 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटा, अब अगला कदम क्या?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन