सीवान के भगवानपुर हाट में शराबबंदी को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, तस्करी की सूचना देने की अपील

Updated:
विज्ञापन

फ्लैग मार्च में शामिल थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह व अन्य

भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन और नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता के लिए फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस ने लोगों से अवैध शराब के कारोबार की सूचना देने की अपील की, पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Siwan Police Flag March: शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन एवं लोगों को नशामुक्त समाज के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर भगवानपुर हाट मुख्य बाजार, सारिपट्टी, हिलसर, मालमलिया होते हुए लकड़ी नवीगंज तक पहुंचा.

आपके शहर में

विज्ञापन

शराबबंदी कानून के पालन की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लोगों से बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम का पालन करने तथा शराब के सेवन, बिक्री और तस्करी से दूर रहने की अपील की. पुलिस ने आम लोगों से कहा कि यदि कहीं शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें.

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

पुलिस ने लोगों को बताया कि शराब के अवैध कारोबार से जुड़ी सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. इसके साथ ही सूचना देने वाले को उचित पारितोषिक भी दिया जायेगा. पुलिस ने लोगों से अवैध शराब के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की.

अवैध कारोबारियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य शराबबंदी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, लोगों में कानून के प्रति विश्वास मजबूत करना तथा शराब के दुष्परिणामों से समाज को अवगत कराना है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा.

शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा. पुलिस ने लोगों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की. पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 के फॉर्म पर ब्रेक, छात्रों के आंदोलन के बाद फिर गरमायी सियासत, जानिए अब क्या होगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन