सरयू उफान पर, जल स्तर में वृद्धि देख किसान चिंतित

Updated at : 03 Aug 2018 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
सरयू उफान पर, जल स्तर में वृद्धि देख किसान चिंतित

रघुनाथपुर : जिले के दक्षिण खंड स्थित सरयू नदी में उफान को देखते हुए इन दिनों किसान काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं . क्योंकि हर साल बरसात के मौसम में सरयू के बढ़ता जल स्तर कई एकड़ कृषि योग्य भूमि को अपने में समाहित कर लेता है. बतादें कि नदी के किनारे दियारा क्षेत्र […]

विज्ञापन

रघुनाथपुर : जिले के दक्षिण खंड स्थित सरयू नदी में उफान को देखते हुए इन दिनों किसान काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं . क्योंकि हर साल बरसात के मौसम में सरयू के बढ़ता जल स्तर कई एकड़ कृषि योग्य भूमि को अपने में समाहित कर लेता है. बतादें कि नदी के किनारे दियारा क्षेत्र में अधिकांश किसान जमीन लगान पर लेकर परवल मक्का और हर धान आदि की खेती करते हैं. जो लगभग हर साल जल स्तर बढ़ने की स्थिति में उनका फसल बर्बाद हो जाता है. इस बार भी सरयू नदी के उफान पर होने से किसानों की चिंता बढ़ गयी है. हालांकि इस बार नरहन गांव इस समय नदी में हटाओ तो नहीं है और नदी का जल स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार नदीम अजासर बढ़ने की रफ्तार बहुत ज्यादा तो नहीं है और सतह से लगभग डेढ़ से दो फुट पानी का स्तर नीचे रह गया है जो दो से तीन दिनों में सतह तक पानी पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है. पिछले साल सरजू नदी में पानी का स्तर बढ़ा ही तेजी से बढ़ा था और पानी नदी के किनारे बने तटबंधों तक भी पहुंच चुका था. जिससे स्थानीय किसानों की कौन कहे तटवर्ती इलाकों में बसे ग्रामीण लोगों को भी बाढ़ की चिंता सताने लगी थी. इस बार नदी का जल स्तर नदी तक ही है पर खतरे से अभी दूर है. जल स्तर बढ़ने की रफ्तार भले ही कम हो पर जल स्तर लगातार ऐसे ही बढ़ता रहा तो दो से तीन दिन में जल स्तर सतह से ऊपर हो जायेगा और लगभग एक सप्ताह के भीतर पानी फसलों को बर्बाद करना शुरू कर देगा.

पानी से बर्बाद होने से किसानों की होने वाले नुकसान के बारे में अंचलाधिकारी सुगाली सेठ ने बताया कि इस संबंध में जिला मुख्यालय मार्गदर्शन मांगा जायेगा उसी के अनुसार कोई कदम उठाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन