बिहार : सीवान में अवैध तरीके से विदेश भेजने वाली एजेंसी से सौ पासपोर्ट जब्त, संचालक गिरफ्तार

सीवान : बिहार के सीवान जिले में अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने वाली एक एजेंसी से आज पुलिस ने करीब सौ पासपोर्ट जब्त करते हुए उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि आव्रजन कानून के तहत गैर निबंधित उक्त एजेंसी का नाम आलीशा इंटरनेशनल है जहां […]
सीवान : बिहार के सीवान जिले में अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने वाली एक एजेंसी से आज पुलिस ने करीब सौ पासपोर्ट जब्त करते हुए उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि आव्रजन कानून के तहत गैर निबंधित उक्त एजेंसी का नाम आलीशा इंटरनेशनल है जहां छापेमारी कर आज पुलिस ने करीब सौ पासपोर्ट, लैपटाप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किये.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस उक्त एजेंसी के संचालक मिथिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. झा ने बताया कि विदेश मंत्रालय से प्राप्त सूचना के आधार पर आज उक्त एजेंसी पर छापा मारा गया और आव्रजन कानून उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










