15 जुलाई को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

सीवान : राज्यस्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जायेगी. परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले एनओयू की वेबसाइट पर जारी की जायेगी. अभ्यर्थियों को वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी दो प्रिंट निकालनी होगी. इस पर फोटो […]
सीवान : राज्यस्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जायेगी. परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले एनओयू की वेबसाइट पर जारी की जायेगी. अभ्यर्थियों को वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी दो प्रिंट निकालनी होगी. इस पर फोटो चिपका कर परीक्षा के दिन साथ ले जाना होगा. एडमिट कार्ड के प्रिंट पर वही फोटो चिपकानी है, जो फॉर्म भरने के समय अपलोड किया गया था. परीक्षा परिणाम 23 जुलाई को प्रकाशित होगा. छपरा, सीवान तथा गोपालगंज के अभ्यर्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जयप्रकाश विश्वविद्यालय से संबद्ध तथा एनसीईटी से मान्यता प्राप्त बीएड कॉलेजों में दाखिला मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










